जिला जोधपुर, राजस्थान — 1963 से बालिका शिक्षा, अनुशासन एवं नारी सशक्तिकरण के आदर्श केंद्र के रूप में सेवारत।
वर्ष 1963 में स्थापित यह विद्यालय जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी ब्लॉक में स्थित है और आज PM SHRI योजना के अंतर्गत आदर्श विद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहाँ नर्सरी से कक्षा 12वीं तक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के साथ-साथ ब्यूटी एण्ड वेलनेस व्यावसायिक शिक्षा भी संचालित होती है। विद्यालय न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में अग्रणी है, बल्कि यह संस्कार, अनुशासन और नारी सशक्तिकरण के आदर्श केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।
प्राचार्य, शिक्षकों और छात्राओं के विशेष प्रयासों से विद्यालय को मिली राष्ट्रीय स्तर की पहचान।
विद्यालय की छात्राओं को बोर्ड कक्षाओं में 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर प्राचार्य रामकिशोर गहलोत द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप विगत सत्र 2025 में चार बालिकाओं को, तथा इस वर्ष 2026 में दो बालिकाओं और दो शिक्षकों को नई दिल्ली की निःशुल्क हवाई यात्रा करवाई गई।
"प्रेरणा कार्यक्रम" के तहत विद्यालय की छात्रा गुड़िया जुलाई 2025 में राष्ट्रीय भ्रमण हेतु चयनित होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म स्थान वडनगर (गुजरात) के सात दिवसीय भ्रमण पर गईं। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बालिका एवं विद्यालय को प्रशंसा पत्र भी प्रेषित किया गया।
परीक्षा पे चर्चा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्रा खुशी ने नई दिल्ली में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रश्न पूछने एवं चर्चा करने का गौरव प्राप्त हुआ, साथ ही गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर नई दिल्ली में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कक्षा नर्सरी से 12वीं तक — कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के साथ व्यावसायिक शिक्षा।
कक्षा 10वीं व 12वीं (विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय) के परिणामों की झलकियां।
वृक्षारोपण, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल गतिविधियां और विशेष कार्यक्रमों की झलकियां।